Table of Contents
India’s Top 10 Politician
मेरे इस ब्लॉग में आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है,
इस ब्लॉग का नाम है top10th.in
इस ब्लॉग के माध्यम से मै आप सभी को दुनियाँ भर की अनसुनी और अद्भुत बातें को बताने वाला हूँ और मेरा हरेक आर्टिकल रैंकिंग रिलेटेड टॉपिक को कवर करेगा जिससे आप सभी का सामान्य ज्ञान के साथ साथ वर्तमान ज्ञान भी मजबूत होगा ।।
India’s Top 10 Politician
आज हम आपको भारत के टॉप 10 महान नेताओ के बारे में बताएंगे, जिनके सामने पूरी दुनिया झुकर सलाम करती है। तो चलिए जानते हैं भारत के टॉप 10 नेताओ के बारे में
10) जयप्रकाश नारायण :
जयप्रकाश नारायण को देश लोकनायक के रूप में भी जानता है। वे स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत में विपक्ष का नेतृत्व करने वाले तेजतर्रार जननेता थे। वे इंदिरा गांधी की प्रशासनिक नीतियों के खिलाफ थे। 1975 में आपातकाल के दौरान कई नेताओं सहित उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पटना के गांधी मैदान से इंदिरा सरकार के खिलाफ देश में संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया और पूरे देश को इंदिरा सरकार के खिलाफ एकजुट कर लिया। वे आजाद भारत में क्रांतिकारी और आंदोलनधर्मी राजनीति को दिशा देने वाले आखिरी नेताओं में से एक थे।
भारत के दस (१०) बेस्ट सेलर लेखक (India’s Top 10 Best Author) – Read More

9) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर :
एक महान भारतीय और भारतीय राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण नाम। 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे बाबा साहेब अंबेडकर आजाद भारत के संविधाना निर्माता रहे। भारत के सर्वौच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब ने भारत में हिंदू धर्म की चतुवर्णीय प्रणाली और जातिप्रथा के खिलाफ लगातार काम किया। वे आजाद भारत में दलित आंदोलन के पुरोधा माने जाते हैं। उनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हुई।
दस (१०) सर्बश्रेष्ठ बेबी पाउडर(Top 10 Baby Powder) – Read More

8) राम मनोहर लोहिया :
समाजवादी भारत की कल्पना करने वाले डॉ राम मनोहर लोहिया ने भारत की पिछड़ी, दलित, गरीब और वंचित जनता के लिए भारत का सपना देखा। उन्होंने भारत की आजादी में समाजवादी तरीके से अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला। देश उन्हें एक प्रखर, एक भारतीय समाजवादी चिंतक के रूप में जानता है। वे एक अद्भुत वक्ता और आंदोलनकारी थे। आजाद भारत में वे नेहरू सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले एकमात्र नेता थे। संसद में उनके द्वारा दिए गए भाषण आज भी याद किए जाते हैं। गांधी जी का उन पर बहुत प्रभाव था।

7) नरसिम्हा राव :
पामुलापति वेंकट नरसिम्हा राव आजाद भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। भारतीय राजनीति के इतिहास में उन्हें लाइसेंस राज की समाप्ति और खुली अर्थव्यवस्था के पुरोधा के रूप में जाना जाता है। जिस भारत को ग्लोबल इकॉनॉमी के रूप में हम देख रहे हैं, उसके पैरोकार नरसिंम्हा ही थे। (India’s Top 10 Politician)

6) सुभाषचन्द्र बोस :
जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। भारत को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए किए उनके आंदोलन की वजह से सुभाष को कई बार जेल भी जाना पड़ा। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। 3 फरवरी सन 1930 में जब भारत में साइमन कमीशन आया तो इस कमीशन में केवल गोरे थे यह कमीशन भारत में जहाँ जहाँ गया इसका बहुत विरोध हुआ और काले झंडे फहराये गये, क्योंकि उसमें एक भी भारतीय नहीं था। सुभाष चंद्र बोस पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करना चाहते थे पर गाँधी जी को यह सही समय नहीं लग रहा था उनके मना करने पर सुभाषचंद्र बोस ने उनकी बात न मानी और लड़ाई छेड़ दी वे राष्ट्रध्वज फहराने लगे तो अंग्रेज़ भड़क पड़े और पुलिस ने सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह जैसे आदि कई देश भक्तों को जेल में डाल दिया।

5) इंदिरा गांधी :
इंदिरा गांधी भारत के महान राजनेताओं में से एक थीं, उनकी छवि एक दमदार नेता की थी। वह भारत की प्रधानमंत्री चुनी जाने वाली पहली और एकमात्र महिला हैं।

4) लाल बहादुर शास्त्री :
लालबहादुर शास्त्री (जन्म: 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय (वाराणसी) : मृत्यु: 11 जनवरी 1966 ताशकंद, सोवियत संघ रूस), भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के सम्मान और गौरव के लिए समर्पित कर दिया था। शास्त्री जी को ‘मैन ऑफ़ प्रिंसिपल्स’ कहा जाता था। (India’s Top 10 Politician)

3) डॉ राजेंद्र प्रसाद :
डॉ राजेन्द्र प्रसाद (3 दिसम्बर 1884 – 28 फरवरी 1963), डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीय गणराज्य के पहले राष्ट्रपति थे, वह भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के नेता और भारतीय संविधान के वास्तुकारों में से एक थे जिनके सामने पूरी दुनिया सलाम करती थी। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था। सम्मान से उन्हें प्रायः ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है।

2) सरदार वल्लभभाई पटेल :
सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के उन महान राजनेताओं में से एक थे जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ था, उन्होंने अपनी अंतिम सांस 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में ली, किसान परिवार में जन्मे पटेल अपनी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए भी याद किए जाते हैं। (India’s Top 10 Politician)

1) नरेंद्र मोदी :
नरेन्द्र दामोदरदास मोदी 2014 से भारत के 14वें प्रधानमन्त्री तथा वाराणसी से सांसद हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। इससे पहले वे 7 अक्तूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। उन्होने भारत की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। यही कारन है की आज के समय में हमारा देश तरक्की के मार्ग पे है, दुनिया के जितने शक्तिशाली देश हैं उनके साथ हमारे देश का रिस्ता मोदी जी मजबूत कर दिए हैं (चीन और पाकिस्तान जैसा दोगला देश छोड़ के), आशा करता हूँ की आने वाला समय और बेहतर होगा मोदी जी के नेतृत्व में।

आपलोग यदि और ज्यादा जानना चाहते हैं हमारे और हमारे ब्लॉग के बारे में तो हमे Social Media हैंडल्स पे फॉलो करना बिलकुल न भूलें, सारा लिंक दिया हुवा है Facebook Page , Instagram , Twitter .
धन्यवाद